
पांच सितारा होटल में शूटिंग करने आई एक्ट्रेस के साथ हुई छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उस होटल से पुलिस ने 22 साल के एक शख्स को महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि साउथ मुंबई में स्थित फाइव स्टार होटल के 37वें फ्लोर पर इस शख्स ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी।
महिला इस होटल में एक वेब सीरीज की शूटिंग करने के लिए आई थी। दिन का शूट खत्म होने के बाद एक्ट्रेस अपने कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम में गई थी। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी के चंगुल से खुद को बचाकर एक्ट्रेस ने इमरजेंसी अलार्म बजाया, जिसे सुनकर होटल के स्टाफ मेंबर्स वहां पहुंचे और उनकी मदद की गई।
मुंबई पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एनएम जोशी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।