15.1 C
Delhi
शनिवार, दिसम्बर 2, 2023

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, 400 रुपए में गैस सिलेंडर समेत किए यह बड़े वादे

- विज्ञापन -

Congress Manifesto Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशेाक गहलोत, प्रदेश गोविंद सिंह डोटासरा समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

घोषणा पत्र में कांग्रेस 7 गारंटियों के अलावा कई लोक-लुभावन घोषणाएं की है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी बातें-

  • एमएसपी के लिए कानून बनेगा।
  • 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त कर्ज किसानों को देंगे।
  • आरटीआई का दायरा बढ़ाकर 12वीं कक्षा तक किया जाएगा।
  • घुमंतु समुदाय की बेहतरी के लिए चरवाह कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी।
  • नए मॉडल स्कूल खोलने के साथ ही नई शिक्षा नीति लाई जाएगी।
  • राजीव गांधी छात्रवृति का विस्तार किया जाएगा।
  • हर गांव को आधुनिक बनाने का वादा पंडित जवाहरलाल नेहरू ग्रामीण विकास अनुसंधान संस्थान की स्थापना।
  • महिलाओं को 400 रुपये में गैस सिलेंडर
  • चिरंजीवी योजना में 50 लाख तक का इलाज फ्री
  • ओपीएस के लिए अलग से कानून बनाया जाएगा।
  • युवाओं को 4 लाख सरकारी नौकरियां
  • 10 लाख नए रोजगार का सृजन
  • महिलाओं को बसो में फ्री यात्रा के लिए मासिक कूपन
  • मनरेगा की रोजगार अवधि 150 दिन की जाएगी
  • गांव के व्यापारियों को 5 लाख तक बिना ब्याज कर्ज

इसके अलावा कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करने से 7 गारंटियों की घोषणा की थी।

  1. हर साल महिला मुखिया को एकमुश्त 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  2. कामधेनु योजना में 2 पशुओं की मृत्यु पर 45 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  3. किसानों और पशुपालकों से 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा।
  4. छात्राओं को फ्री लैपटाॅप दिया जाएगा।
  5. ओपीएस पर कानून बनेगा।
  6. इनमें से कुछ घोषणाएं ऐसी है जो राजस्थान 2030 विजन का हिस्सा है। जैसे स्वामीनाथ कमेटी की रिपोर्ट, किसानों को 2 लाख तक ब्याज मुक्त कर्ज, पंचायत स्तर भर्ती की नई योजना।

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े