शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

महाराष्ट्र: 17-21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, पुणे घाट क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी

Share

Maharashtra News: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 17 से 21 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पुणे घाट क्षेत्र के लिए अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इसके साथ ही मुंबई, ठाणे, रायगढ़ समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

किन इलाकों में जारी है अलर्ट?

मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सतारा और कोल्हापुर घाट क्षेत्रों को भी ऑरेंज अलर्ट के दायरे में रखा गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:  देहरादून: 6 माह की गर्भवती दलित महिला से रेप, 1 लाख रुपये देकर मामला दबाने की कोशिश; पुलिस ने दर्ज किया मामला

नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर

रायगढ़ जिले में कुंडलिका नदी चेतावनी स्तर को पार कर चुकी है। रत्नागिरी जिले में जगबुड़ी नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जगबुड़ी नदी का पानी खेड़ शहर में प्रवेश कर गया है, जिसके कारण खेड़-दापोली मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।

जलगाँव जिले के हतनूर बांध से तापी नदी में 28,075 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, यवतमाल जिले के ईसापुर बांध से पेनगंगा नदी में 54,466 क्यूसेक पानी छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। समुद्र में हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है, जिससे मछली पकड़ने का कार्य खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  नेहा सिंह राठौर न्यूज: पीएम मोदी के खिलाफ बोलने पर गिरफ्तारी की खबर? लोक गायिका ने तोड़ी चुप्पी

आपदा प्रतिक्रिया बलों की तैयारी

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को अलर्ट पर रखा है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला प्रशासनों को निर्देशित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश जारी रह सकती है। नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News