Uttar Pradesh News: लखनऊ के एक माता-पिता अपने 21 वर्षीय बेटे की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अंश श्रीवास्तव गंभीर स्टेज के कैंसर से पीड़ित हैं। उनके माता-पिता मनु श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर रूस सरकार तक से मदद की गुहार लगाई है।
मनु श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बेटे को स्टेज-4 कैंसर है। इलाज जारी है लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिल रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि रूस में एक नई कैंसर वैक्सीन विकसित की गई है तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उन्होंने भारत और रूस सरकार को पत्र लिखे।
रूस सरकार से मिला जवाब
27 अक्टूबर को रूसी सरकार की ओर से आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ। रूसी अधिकारियों ने बताया कि उनका अनुरोध विचाराधीन है। मामले को आगे की प्रक्रिया के लिए रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया गया है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन अभी केवल रूस में ही उपलब्ध है।
वैक्सीन के ट्रायल स्थानीय लोगों पर ही किए जा रहे हैं। अभी तक किसी अन्य देश को ट्रायल की अनुमति नहीं दी गई है। मनु श्रीवास्तव को उम्मीद है कि रूस सरकार उनके बेटे को इस ट्रायल में शामिल करने की अनुमति दे देगी। इससे उनके बेटे की जान बचाई जा सकेगी।
रूसी वैक्सीन के बारे में जानकारी
रूसी एजेंसी तास के अनुसार यह नई कैंसर वैक्सीन बड़ी उम्मीदें जगा रही है। फेडरल मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी की प्रमुख वेरोनिका स्क्वोर्ट्सोवा ने इसकी जानकारी दी थी। वैक्सीन के प्रीक्लिनिकल ट्रायल सफल रहे हैं।
वैक्सीन दोबारा दिए जाने पर भी सुरक्षित पाई गई है। इससे ट्यूमर की वृदद्धि साठ से अस्सी प्रतिशत तक धीमी हुई है। मरीजों की जीवन दर बढ़ने के भी संकेत मिले हैं। यह वैक्सीन कैंसर उपचार में नई क्रांति ला सकती है।
मनु श्रीवास्तव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों को भी पत्र लिखे हैं। वह हर संभव रास्ते से अपने बेटे का इलाज कराना चाहते हैं। परिवार ने पिछले कई महीनों से दिन-रात कोशिश जारी रखी है। उनकी इस स्थिति ने सभी का ध्यान खींचा है।
