26.1 C
Delhi
शनिवार, 30 सितम्बर,2023

Lord Ganesha Chaturthi 2023: जानें कब है घरों में भगवान श्री गणेश को स्थापित करने का शुभ मुहूर्त, यहां पढ़े पूजा विधि

- विज्ञापन -

Ganesh Chaturthi 2023 Muhurat: पूरे भारत में बड़े ही जोरों-शोरों से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार हर साल मनाया मनाते हैं। हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश उत्सव का आरंभ किया जाता है, जो 10 दिनों तक पूरे उल्लास के साथ चलता है।

इस दिन ज्यादातर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं, जिसे 10 दिनों बाद विदा किया जाता है। इन 10 दिनों तक पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं इस साल गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, पूजा की सही विधि और विसर्जन की डेट के बारे में-

- विज्ञापन -

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर 2023 के दिन गणेश चतुर्थी की शुरुआत दोपहर के समय 2 बजकर 09 मिनट पर होगी, जो 19 सितंबर के दिन दोपहर के 3 बजकर 13 मिनट तक रहने वाली है।

गणेश मूर्ति स्थापना मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 सितंबर 2023 के दिन सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, ठीक 10 दिनों के बाद विसर्जन किया जाएगा। 

गणेश पूजा-विधि

पूरे धूम-धाम से भगवान श्री गणेश को अपने घर लाएं। मूर्ति की स्थापना करने के बाद प्रभु का जलाभिषेक करें। इसके बाद भगवान को वस्त्र और आभूषणों से सजाएं। गणपति बप्पा को पीले या लाल रंग के चंदन का तिलक लगाएं। प्रभु पर पीले रंग के फूल, अक्षत, कलवा और दूर्वा घास चढ़ाएं। अब धूप और घी के दीपक से भगवान गणेश जी की आरती करें। प्रभु को पांच फल और लड्डुओं का भोग लगाएं। गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। इसके बाद क्षमा प्रार्थना करना ना भूलें।

- विज्ञापन -
RightNewsIndia.com पर पढ़ें ताजा समाचार(Current News, लेटेस्ट हिंदी समाचार(Latest News), बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म और नौकरी से जुडी हर खबर। तुरंत अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए नोटिफिकेशन को ऑन करें।
- विज्ञापन -

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार