Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक भयानक भूस्खलन हादसा हुआ है। सुंदरनगर के जंगमबाग इलाके में सोमवार शाम हुए भूस्खलन में दो घर पूरी तरह से मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीमों ने अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए हैं। दो और लोग अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।
चार JCB मशीनों से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
बचाव कार्य तेजीसे चल रहा है। इसके लिए चार JCB मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर ब्रेकर मशीन का भी सहारा लिया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आसपास के दो अन्य घरों को भी खाली करवा दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया।
सांसद कंगना रनौत और विधायक ने जताया दुख
मंडीकी सांसद कंगना रनौत ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह खबर हृदय विदारक है। वह प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। सुंदरनगर के विधायक राकेश जामवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक घर में चार लोग और दूसरे में एक बुजुर्ग महिला थी। तीन शव बरामद हो चुके हैं। दो लोग अभी भी लापता हैं।
विधायक मौके पर पहुंचे, बचाव कार्य की ली जानकारी
विधायक राकेश जामवाल शिमलासे सत्र खत्म होने के बाद लौट रहे थे। उन्हें रास्ते में ही इस हादसे की जानकारी मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद प्रभावित परिवारों को दी जाएगी। प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है और राहत कार्य तेजी से चल रहा है।
