26.1 C
Delhi
शनिवार, जून 3, 2023
spot_imgspot_img

OPS बहाली पर HRTC कर्मियों में बांटे लड्डू, सभी ने सुक्खू सरकार का जताया आभार

Click to Open

Published on:

Click to Open

Shimla News: हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर के कर्मचारियों की बैठक कल डिपो के कार्यस्थल के प्रांगण में हुई। इसमें जिला शिमला एनपीएस अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। परिवहन कर्मचारियों ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने कहा कि ओपीएस की बहाली पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को कर दी गई थी, लेकिन परिवहन के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा था, लेकिन अब परिवहन के कर्मचारियों को भी 16 मई, 2023 को प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी के उपलक्ष्य में एनपीएसईए टीम के शिमला जिला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा और उनके सहयोगी सुरेंद्र कायत को बुलाकर उनका आभार जताया।

Click to Open

उन्होंने कहा कि इन्हीं के जरिए हमें यह कामयाबी मिली है, क्योंकि एनपीएस की टीम ने ही इस आंदोलन में कड़ा संघर्ष किया और आज इन्होंने ही इसे सिरे तक पहुंचाया है। इसी के तहत परिवहन के कार्यस्थल में यह कार्यक्रम रखा था। उन्होंने सभी की ओर से प्रदेश सरकार का आभार जताया और साथ ही साथ एनपीएस टीम का भी साधुवाद किया। स्टेट कंडक्टर यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 16 मई, 2023 को ओपीएस बहाली की अधिसूचना जारी कर परिवहन के कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। जिसके लिए हम उनके तह दिल से आभारी हैं।

उसके उपरांत जिला अध्यक्ष एनपीएस विशाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में ओपीएस की बहाली के लिए सभी की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया, साथ ही साथ उन्होंने खेल व लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भी आभार जताया। इसमें कुशाल शर्मा, सुरेंद्र कायत, हरीश कुमार पराशर, जीवन सिंह व कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर कर्मचारियों ने खुशी में लड्डू भी बांटे।

Click to Open

Your Comment on This News:

Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Please Shere and Keep Visiting us.
Click to Open