26.1 C
Delhi
गुरूवार, जून 1, 2023
spot_imgspot_img

कोटा: एक और स्टूडेंट् ने किया सुसाइड, बढ़ती आत्महत्या की टेंडेंसी की वजह पढ़ाई का प्रेशर या लव अफेयर्स?

Click to Open

Published on:

Kota News: राजस्थान के कोटा शहर में NEET की तैयारी करते एक कोचिंग कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। घटना कुन्हाड़ी थाना इलाके में स्थित कमला उद्यान इलाके की है। स्टूडेंट ने बुधवार रात करीब 9 बजे अपने कमरे में ही फंदा लगाया। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में स्टूडेंट के नोट्स के बीच एक लड़की को लिखे लेटर भी मिले हैं। पुलिस ने अभी सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं किया है। लैटर मिलने के बाद पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही हैं।

Click to Open

पुलिस छानबीन में जुटी

घटना के संबंध में जानकारी मिलने के बाद यहां पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद यहां तफ्तीश की और पूछताछ के बाद स्टूडेंट शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। मामले की जांच शुरू कर दी हैं। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र बिहार का रहने वाला था।

NEET की कर रहा था तैयारी

घटना के संबंध में डीएसपी शंकर लाल का कहना है कि सुसाइड करने वाले स्टूडेंट की उम्र 16 साल थी, जिसका नाम आर्यन है। स्टूडेंट खोजपुरा जिला नालंदा बिहार का रहने वाला था। 12वीं का छात्र था। कोटा में NEET की भी तैयारी कर रहा था। बूंदी रोड़ कमला उद्यान रेहान रेजिडेंसी में रहता था। बुधवार शाम वह कोचिंग से शाम को आया। फिर रात तक बाहर नहीं आया। परिजनों ने आर्यन को कॉल किया। वह भी रिसीव नहीं किए। परिजनों ने हॉस्टल वार्डन को कॉल किया। वार्डन ने आर्यन के कमरे का गेट खटखटाया। तो गेट अंदर से लॉक था। जब गेट नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी गई।

रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। गेट तोड़ा तो आर्यन अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। कोटा शहर में मई महीने के बीते 24 दिनों में यह चौथा मामला है। कोटा में कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया।

Click to Open

Your Comment on This News:

Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Please Shere and Keep Visiting us.
Click to Open