25.1 C
Delhi
शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023

जानें आखिर क्या होता है यूएफओ, जिसको मारने के लिए एयरफोर्स ने भेजे दो राफेल; यहां पढ़ें पूरी डिटेल

UFO in Manipur: एलियंस को लेकर दुनिया भर में चल रही तमाम थ्योरी के बीच भारत में कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक बार फिर बहस तेज कर दी है। भारत के मणिपुर में एक ऐसी चीज़ देखने को मिली, जिसका असर सभी उड़ानों की आवाजाही पर पड़ा।

यह चीज काफी देर तक हवा में उड़ती नजर आई, जिसके बाद भारतीय वायुसेना हरकत में आई और फाइटर जेट राफेल को उड़ान भरनी पड़ी. हवा में उड़ रही इस वस्तु को हम UFO के नाम से जानते हैं. आज हम आपको इस यूएफओ के बारे में जानकारी दे रहे हैं कि यह क्या है और इसके बारे में क्या सिद्धांत हैं।

- विज्ञापन -

आपने मणिपुर में क्या देखा?

आइए सबसे पहले जानते हैं कि मणिपुर में क्या हुआ… जब पूरा देश वर्ल्ड कप देख रहा था तो इंफाल में एयरपोर्ट के पास एक यूएफओ देखा गया। यह एक सफेद रंग की वस्तु थी, जिसे कई लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया. इस घटना के बाद कई फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया. वायुसेना को सूचना दी गई और इसके बाद इसे मारने के लिए दो राफेल जेट हवा में भेजे गए, हालांकि तब तक यह वस्तु गायब हो चुकी थी। अभी तक पता नहीं चला कि ये चीज़ क्या थी…

इस घटना के बाद लोगों ने ट्विटर पर एलियंस की थ्योरी फैला दी. लोगों का कहना है कि एलियंस अमेरिका से निकलकर अब भारत पहुंच गए हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि चीन की सीमा से सटे मणिपुर में देखी गई यह वस्तु जासूसी का कोई तरीका हो सकता है।

यूएफओ क्या है?

आइए अब जानते हैं कि यह यूएफओ क्या है और इसका संबंध एलियंस से क्यों है। यूएफओ का मतलब है अज्ञात वस्तु, यानी ऐसी चीज जिसकी पहचान न की जा सके। आमतौर पर अमेरिका जैसे देशों में इन अवधारणाओं की काफी चर्चा होती है. ऐसे कई सिद्धांत हैं जिनमें कहा जाता है कि दूसरे ग्रहों से आने वाले लोग इन यूएफओ में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं। हालाँकि, यह थ्योरी अब तक सही साबित नहीं हुई है और न ही कोई ठोस सबूत मिला है।

Share this News:

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े
- विज्ञापन -