6.2 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार, हिमाचल पुलिस भी हुई सतर्क, नाके लगा कर की जा रही चेकिंग

Una News: पंजाब पुलिस की खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर की जा रही कार्रवाई को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब से लगती हिमाचल की सीमाओं पर प्रदेश पुलिस सतर्क हो गई है।

हर नाके पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। नंगल के साथ ऊना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दी है। हिमाचल-पंजाब सीमा पर बाथड़ी, मरवाड़ी, संतोषगढ़, मैहतपुर में पुलिस मुस्तैद है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि शरारती तत्वों को रोकने के लिए रूपनगर पुलिस को ऊना पुलिस का पूरा सहयोग रहेगा। उधर, गुरु की नगरी श्री आंनदपुर साहिब में कुछ निहंगों ने रास्ता जाम किया था। उधर, पंजाब के पठानकोट के साथ लगते प्रवेशद्वार कंडवाल में चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रदेश में प्रवेश करने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की जांच की जा रही है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पंजाब के साथ लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है।

Latest news
Related news

Your opinion on this news:

error: Content is protected !!