26.1 C
Delhi
गुरूवार, जून 1, 2023
spot_imgspot_img

कर्नाटक मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, आज 24 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Click to Open

Published on:

Karnataka News: कर्नाटक में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के 24 और विधायक शनिवार को राजभवन में सुबह 11.45 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रियों के चयन को लेकर शुक्रवार को दिनभर गहमागहमी रही। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा की और अब शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सिद्धरमैया और शिवकुमार ने सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचकर उनसे और राहुल गांधी से मुलाकात की। उधर, राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मुलाकात की।

Click to Open

काफी चर्चा के बाद तय हुआ कि कुल 24 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री शिवकुमार और आठ मंत्रियों ने गत 20 मई को शपथ ली थी। हालांकि, मंत्रियों को विभागों का बंटवारा अब तक नहीं किया गया है। 27 मई को कर्नाटक कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले 24 कांग्रेस विधायकों की सूची जारी की गई है। 

शनिवार को शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की सूची में दिनेश गुंडु राव, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे, रहीम खान, संतोष लाड, के एन राजन्ना, पीरियापट्टन वेंकटेश, एच सी महादेवप्पा, बैराथी सुरेश, शिवराज तंगाडागी, आरबी तिम्मापुर और बी नागेंद्र शामिल हैं। ये सभी सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं।

डीके शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले विधायकों की सूची में लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवारया स्वामी, मंकुल वैद्य और एम सी सुधाकर शामिल हैं। एन एस बोसेराजू अकेले एमएलसी हैं जिनका नाम राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है।

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:

कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा। सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि कैबिनेट विस्तार का फैसला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया करेंगे।  

Click to Open

Your Comment on This News:

Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Please Shere and Keep Visiting us.
Click to Open