कानपुर: आईएमए करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, डॉक्टर दिखाएंगे खेल से स्वस्थ रहने का तरीका

Uttar Pradesh News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से स्वस्थ समाज का संदेश देने के लिए 21 और 22 मार्च को कानपुर क्लब में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस लीग में आईएमए परिवार से जुड़े महिला और पुरुष डॉक्टर उतरेंगे और 22 गज की पिच पर चौके-छक्के लगाकर फिट एंड हेल्दी बॉडी के लिए लोगों को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। यह टूर्नामेंट स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनूठी पहल है।

पांच टीमों के बीच होगी टक्कर

आईएमए कानपुर केअध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए हर किसी को अपने दैनिक रूटीन में खेलों को शामिल करना चाहिए। ब्लड प्रेशर, शुगर और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियमित खेल से कम किया जा सकता है। दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें फार्चून एकादश, आभा एकादश, कनिष्क एकादश, ट्यूलिप एकादश और रीजेंसी एकादश शामिल हैं। इन टीमों में महिला और पुरुष डॉक्टरों की मिश्रित टीमें होंगी।

आईपीएल की तरह होगा मनोरंजन

आईएमए कीसचिव डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि आईपीएल की तरह ही मैच के दौरान मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई है। पहले दिन फार्चून बनाम आभा, कनिष्क बनाम फार्चून, कनिष्क बनाम ट्यूलिप, ट्यूलिप बनाम रीजेंसी और रीजेंसी बनाम आभा एकादश के बीच मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर आईएमए स्पोर्ट्स सब कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. विनीत रस्तोगी, डॉ. दीपक श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉक्टरों का स्वास्थ्य संदेश

आयोजन कामुख्य उद्देश्य लोगों को खेलों से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। डॉक्टर खुद मैदान में उतरकर यह संदेश देंगे कि नियमित शारीरिक गतिविधि कितनी महत्वपूर्ण है। यह टूर्नामेंट डॉक्टरों के बीच आपसी तालमेल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी अवसर प्रदान करेगा। कानपुर क्लब में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर डॉक्टरों और खेल प्रेमियों में उत्साह है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories