Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश ने शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया है। जिले के 26 प्राथमिक स्कूलों को भारी नुकसान पहुंचा है। शिक्षा विभाग के अनुमान के मुताबिक संपत्ति को लगभग 55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकांश स्कूलों की कक्षाओं को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
मंड क्षेत्र में 55 स्कूल बंद
पौंग बांध सेलगातार पानी छोड़े जाने के कारण मंड क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके चलते शिक्षा विभाग को 55 प्राथमिक स्कूलों को बंद करना पड़ा है। इन स्कूलों में एक हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों के स्कूल सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
पौंग बांध से जलभराव
भारीबारिश के कारण ब्यास बेसिन और धौलाधार की पहाड़ियों से निकलने वाली खड्डों में जलस्तर बढ़ गया है। इससे पौंग बांध में अत्यधिक पानी आने लगा। भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) लगातार पानी छोड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप मंड क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
शिक्षा विभाग की कार्यवाही
प्रारंभिक शिक्षाविभाग के उप जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भट्ट ने बताया कि नुकसान की भरपाई के लिए कार्यवाही की जा रही है। प्रभावित स्कूलों की कक्षाओं को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। मंड क्षेत्र के स्कूलों को स्थिति सामान्य होने के बाद ही खोला जाएगा। विभाग ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
