मंगलवार, जनवरी 6, 2026
-3.5 C
London

Japan Earthquake: सुबह-सुबह हिली धरती, जान बचाने को घरों से भागे लोग, क्या आने वाला है बड़ा खतरा?

Japan News: जापान में आज सुबह जोरदार भूकंप (Earthquake) आया है। धरती हिलते ही लोग दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। राहत की बात यह है कि प्रशासन ने अभी तक सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर भी नहीं मिली है।

बैक-टू-बैक झटकों से डरे लोग

जापान मौसम विभाग के मुताबिक, यह शक्तिशाली भूकंप पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में आया। स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10:18 बजे धरती कांपी। इसके झटके इतने तेज थे कि जापान के तीव्रता पैमाने पर इसे ‘तेज़ 5’ माना गया। खतरा यहीं नहीं टला। ठीक 10 मिनट बाद यानी 10:28 बजे 5.1 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस हुआ। बैक-टू-बैक आए इन झटकों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

यह भी पढ़ें:  Donald Trump का बड़ा धमाका! अमेरिकी सेना ने निकोलस मादुरो को पकड़ा, 12 साल का शासन खत्म

सुनामी का खतरा नहीं

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई जोखिम नहीं है। शिमाने और आसपास के इलाकों में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। जापान की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि वहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इसलिए वहां की इमारतों को विशेष तकनीक से बनाया जाता है ताकि नुकसान कम हो।

एक महीने पहले भी मची थी तबाही

जापान के लिए यह भूकंप कोई नई बात नहीं है। अभी ठीक एक महीने पहले ही देश का उत्तर-पूर्वी हिस्सा जोरदार झटकों से हिल गया था। वह भूकंप इतना भयानक था कि करीब 90,000 लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था। आज आए झटकों ने लोगों को फिर से उस डरावने मंजर की याद दिला दी है।

यह भी पढ़ें:  सीमा विवाद: कंबोडिया-थाईलैंड युद्ध में RM-70 रॉकेट्स ने मचाई भारी तबाही, जानें क्या है खासियतें

Hot this week

Related News

Popular Categories