रविवार, जनवरी 4, 2026
1.7 C
London

जनवरी में मौसम की दोहरी मार! कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update: देश भर में कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नई चेतावनी जारी की है। मानसून के बाद अब जनवरी में एक बार फिर इंद्रदेव मेहरबान होने वाले हैं। विभाग ने 4 से 6 जनवरी के बीच देश के कई राज्यों में बारिश और भारी बर्फबारी की आशंका जताई है। एक तरफ कोहरे की चादर और दूसरी तरफ बारिश, मौसम की यह दोहरी मार लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश

आईएमडी (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते यहां हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका सीधा असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम पर भी पड़ेगा। इन दोनों पहाड़ी राज्यों में 5 और 6 जनवरी को बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में तो पाला (Frost) पड़ने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  जीएसटी सुधार: अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब- 5% और 18%, 28% दर खत्म, सिन गुड्स पर जारी रहेगा टैक्स

घने कोहरे का येलो अलर्ट

बारिश के अलावा उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप भी जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को 11 जनवरी तक घने कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। ओडिशा में भी 8 जनवरी तक दृश्यता (Visibility) कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजस्थान में जम गई सर्दी

राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। यहां शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बनी हुई है। सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, चूरू, सिरोही और पाली में भी पारा 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Viral Video: डीयू छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप

इन इलाकों में भी बदलेंगे हालात

पहाड़ों और मैदानी इलाकों के अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मौसम करवट लेगा। यहां 7 और 8 जनवरी को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है।

Hot this week

Related News

Popular Categories