World News: लेबनान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष में अब तक 100 से अधिक बच्चों की जान जा चुकी है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह दुखद आंकड़ा जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, संघर्ष शुरू होने के बाद से कुल 773 लोग मारे गए हैं, जिनमें 62 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, 1,900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में जारी है।
नागरिक इलाकों में हमलों का आरोप
लेबनान सरकार काआरोप है कि इजराइली हमलों में आम नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बड़ी संख्या में घायलों के कारण अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ गया है। खासतौर पर बच्चों और महिलाओं की मौत की संख्या ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। दूसरी तरफ, इजराइल का कहना है कि उसके हमले हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं, क्योंकि हिजबुल्ला की ओर से लगातार रॉकेट और मिसाइल हमले हो रहे हैं।
सीमा क्षेत्रों में बढ़ी तनाव
लेबनान और इजराइल केबीच सीमा क्षेत्रों में हाल के दिनों में संघर्ष लगातार तेज हुआ है। दोनों तरफ से मिसाइल और हवाई हमलों का सिलसिला जारी है। यह टकराव मिडिल ईस्ट में पहले से मौजूद तनाव को और गहरा कर रहा है।
बढ़ सकता है मानवीय संकट
विशेषज्ञोंका मानना है कि अगर यह संघर्ष इसी तरह जारी रहा, तो क्षेत्र में मानवीय संकट और गहरा सकता है। बड़ी संख्या में आम नागरिक इसकी चपेट में आ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है और दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।


