रविवार, जनवरी 18, 2026
7 C
London

Indonesia Plane Crash: पहाड़ी पर दिखा धुआं और बिखरा मलबा, 11 जिंदगियों को लेकर उड़ा विमान मिला

Indonesia News: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को लापता हुए विमान का मलबा मिल गया है। राहत और बचाव दल (SAR) को पहाड़ी की ऊंची ढलान पर विमान का मुख्य हिस्सा नजर आया है। इस विमान में कुल 11 लोग सवार थे। रविवार सुबह आए इस अपडेट ने लापता लोगों के परिजनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फिलहाल बचाव दल मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

पहाड़ी की ढलान पर दिखा विमान

इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट (IAT) का यह विमान शनिवार दोपहर से रडार से गायब था। रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को बड़ी सफलता मिली। माउंट बुलुसाराउंग की खतरनाक ढलानों पर विमान की पूंछ और धड़ का हिस्सा दिखाई दिया है। बचाव दल ने पुष्टि की है कि मलबे पर एयरलाइन का लोगो साफ नजर आ रहा है। यह मलबा पहाड़ के उत्तरी हिस्से में मिला है।

यह भी पढ़ें:  व्लादिमीर पुतिन: भारत दौरे के दूसरे दिन PM मोदी संग करेंगे महाबैठक, S-500 समेत इन समझौतों पर रहेगी नजर

लैंडिंग से ठीक पहले टूटा था संपर्क

हादसे का शिकार हुआ यह टर्बोप्रॉप ATR 42-500 विमान योग्याकार्ता से मकसार जा रहा था। शनिवार दोपहर 1:17 बजे इसका संपर्क ग्राउंड कंट्रोल से टूट गया था। उस समय विमान मारोस जिले के लेआंग-लेआंग क्षेत्र के ऊपर था। रडार से गायब होने से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने पायलट को रास्ता सुधारने के लिए कहा था। विमान अपने सही लैंडिंग रास्ते से भटक गया था।

पर्वतारोहियों ने दी पहली खबर

विमान की खोज में स्थानीय पर्वतारोहियों ने बड़ी मदद की। माउंट बुलुसाराउंग पर चढ़ाई कर रहे कुछ लोगों ने पहाड़ी की चोटियों के पास धुआं उठते देखा था। उन्होंने ही वहां बिखरे हुए मलबे की सूचना दी। इस सूचना के बाद हवाई गश्त तेज की गई और हेलीकॉप्टर से मलबे की लोकेशन कन्फर्म हुई।

यह भी पढ़ें:  Ayodhya News: राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा! 'ऑपरेशन सिंदूर' में राम मंदिर से मिली थी कौन सी शक्ति?

सरकारी अधिकारी और क्रू मेंबर थे सवार

इस बदनसीब विमान में कुल 11 लोग सवार थे। इसमें 8 क्रू मेंबर्स और 3 यात्री शामिल हैं। विमान को कैप्टन एंडी दहानंतो उड़ा रहे थे। वहीं, सवार तीन यात्री इंडोनेशियाई समुद्री मामलों और मत्स्य मंत्रालय के अधिकारी बताए जा रहे हैं। सभी के परिजन अब चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।

खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें

मलबे की पहचान भले ही हो गई है, लेकिन वहां पहुंचना लोहे के चने चबाने जैसा है। घटनास्थल पर घना कोहरा और तेज हवाएं चल रही हैं। पहाड़ी रास्ता इतना खड़ा और पथरीला है कि हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पा रहा है। ऐसे में करीब 400 सुरक्षाकर्मी पैदल ही मलबे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। टीम जल्द से जल्द वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना चाहती है।

Hot this week

BMC Election Result: ‘ठाकरे ब्रांड’ पर भारी पड़ा मोदी का जादू, पुणे में पवार का किला ध्वस्त!

Mumbai News: महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में बड़ा उलटफेर...

Related News

Popular Categories