शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

India China Border: चीन की हर चाल होगी नाकाम, LAC की सुरक्षा अब महिला कमांडो के हाथ

Share

Ladakh News: चीन से लगी सीमा पर भारत अपनी पकड़ और मजबूत कर रहा है। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब India China Border के अग्रिम मोर्चों पर 10 ऐसी चौकियां बनेंगी, जहां केवल महिला जवान तैनात रहेंगी। लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।

लुकुंग और थांगी में बन रही खास चौकियां

ITBP के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने उधमपुर में बल के 64वें स्थापना दिवस पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लद्दाख के लुकुंग और हिमाचल प्रदेश के थांगी में दो महिला चौकियां स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा आठ अन्य बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) भी जल्द तैयार होंगी। इन चौकियों पर तैनात महिला कर्मी दुर्गम और बर्फीले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देंगी।

यह भी पढ़ें:  अमित शाह: दिल्ली में होगी बिहार चुनाव 2025 की रणनीति पर केंद्रित बैठक, जानें कौन-कौन नेता होंगे शामिल

गलवान संघर्ष के बाद बदली रणनीति

साल 2020 में गलवान घाटी में हुए सैन्य टकराव के बाद से भारत सतर्क है। ITBP ने ‘फॉरवर्डाइजेशन प्लान’ के तहत India China Border पर अपनी निगरानी क्षमता बढ़ाई है। पहले बॉर्डर आउट पोस्ट की संख्या 180 थी, जो अब बढ़कर 215 हो गई है। महानिदेशक ने बताया कि आने वाले समय में 41 नई अग्रिम चौकियां और स्थापित की जाएंगी। इससे सीमा पर समन्वय और बेहतर होगा।

सात नई बटालियन और आधुनिक ट्रेनिंग

चीन से लगी 3488 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा के लिए ITBP ने अपनी ताकत में इजाफा किया है। सात नई बटालियन और एक सेक्टर मुख्यालय की स्थापना की गई है। साथ ही 9,400 कर्मियों की भर्ती को मंजूरी मिली है। जवानों को पहाड़ी युद्ध और विपरीत परिस्थितियों में लड़ने के लिए पांच नए स्किल मॉड्यूल के तहत ट्रेनिंग दी जा रही है। ये जवान 14,000 फीट तक की ऊंचाई पर India China Border की रक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें:  भारत: संयुक्त राष्ट्र में चीन का ऐतिहासिक समर्थन, UNSC सुधार को मिली बड़ी ताकत
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News