35.1 C
Delhi
गुरूवार, 21 सितम्बर,2023

विशेष सत्र में प्रदेश के विकास के नए मॉडल के लिए लिए जाएंगे पक्ष और विपक्ष के सुझाव; कुलदीप पठनिया

- विज्ञापन -

Himachal Monsoon Session: 18 से 25 सितंबर तक होने वाले मानसून के विशेष सत्र में प्रदेश के विकास के नए मॉडल को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष से सुझाव लिए जाएंगे और उसी आधार पर विकास का नया मॉडल तैयार करने का प्रयास होगा।

बचत भवन बिलासपुर में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से प्राकृतिक आपदा को लेकर आने वाले प्रश्नों पर चर्चा करवाई जाएगी।

- विज्ञापन -

कुलदीप पठानिया(Kuldeep Pathania) ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है तथा प्रदेश सरकार ने सीमित साधनों के बावजूद प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया है। सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू(CM Sukhvinder Sukhu) हर जिला में जाकर व्यक्तिगत तौर पर नुकसान का जायजा ले रहे हैं तथा लोगों का दुख-दर्द बांट रहे हैं।

‘जिस तरह की मदद मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली है’

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में आई इस विपत्ति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर प्रदेश का दौरा करके आपदा से हुए नुकसान का जायजा ले चुके हैं, लेकिन जिस तरह की मदद प्रदेश को इससे उबारने के लिए चाहिए थी, वह नहीं मिल पाई है।

- Advertisement -

आपकी राय:

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार