11.4 C
Shimla
Thursday, March 23, 2023

हिमाचल में छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी पर मिलेगी 25,000 की सब्सिडी; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपए

Himachal Budget 2023: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में शुक्रवार अपना पहला बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य के सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिहाज से हिमाचल प्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाया जाएगा। इसके साथ ही डीजल से चलने वाली कुल 1,500 बसों को 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बदला जाएगा।

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने और सभी 12 जिलों को अगले एक वर्ष के दौरान हेलिपोर्ट सुविधा से जोड़ने की भी घोषणा की गई। हालांकि 2022-23 के दौरान राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि घटकर 6.4 प्रतिशत रह गई जो 2021-22 के दौरान 7.6 प्रतिशत थी। संशोधित वेतनमान के बकाये और 11,000 करोड़ रुपये के महंगाई भत्ते के भुगतान के कारण राज्य पर 75,000 करोड़ रुपये का भारी कर्ज और अन्य देनदारियां हैं।

2022-23 के लिए 13,141 करोड़ रुपये की अनुदान की पूरक मांगों को 15 मार्च को सदन ने पारित किया था। सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण की खातिर काम करने आई है और इसी क्रम में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया गया है। सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। पहले चरण में, 2,31,000 महिलाओं को वादे के मुताबिक प्रतिमाह 1,500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 20,000 लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर 25,000 रुपये की सब्सिडी देने की भी घोषणा की।

Latest news
Related news

Your opinion on this news:

Himachal Budget 2023: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में शुक्रवार अपना पहला बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य के सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के...हिमाचल में छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी पर मिलेगी 25,000 की सब्सिडी; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपए