Third World War: एक तरफ यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है. दूसरी ओर हमास और इजराइल के बीच भी युद्ध शुरू हो गया है. ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि शायद जल्द ही दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है. अगर तीसरा विश्व युद्ध छिड़ गया तो दुनिया में सबसे सुरक्षित देश कौन से हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।
सबसे सुरक्षित देश कौन सा है?
ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 की रैंकिंग के अनुसार, कुछ देश ऐसे हैं जो तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने पर भी सबसे सुरक्षित देश हो सकते हैं। आइसलैंड पहले नंबर पर है, यह एक ऐसा देश है जहां अगर तीसरा विश्व युद्ध शुरू हुआ तो उम्मीद है कि यह शांतिपूर्ण रहेगा। इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।
डेनमार्क
तीसरे विश्व युद्ध में डेनमार्क को सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। आपको बता दें कि इस देश के नियंत्रण वाला ग्रीनलैंड का इलाका बेहद सुरक्षित हो सकता है। हालाँकि, डेनमार्क के साथ एक समस्या यह है कि वह तटस्थ नहीं है बल्कि नाटो का सदस्य है। तब ग्रीनलैंड दुनिया में जारी विनाश से खुद को दूर रखने वाला देश साबित हो सकता है।
आयरलैंड
यदि तृतीय विश्व युद्ध शुरू होता है, तो आयरलैंड सबसे सुरक्षित देश हो सकता है। यह इंग्लैंड के पास स्थित एक देश है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह नाटो का सदस्य देश भी नहीं है। लेकिन नाटो का सबसे अहम सदस्य और अमेरिका का सबसे बड़ा सहयोगी ब्रिटेन के साथ लगा हुआ है. ऐसे में अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
कनाडा
दरअसल, कनाडा में कई यूरोपीय भाषी लोग रहते हैं। यह अमेरिका का पड़ोसी भी है. इसके बावजूद यह विशाल देश अमेरिका पर युद्ध के असर से दूर रहेगा.
ऑस्ट्रेलिया
यदि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया सबसे सुरक्षित देशों में से एक रहेगा। यहां की भौगोलिक स्थिति भी ऐसी है कि उम्मीद है कि तीसरे विश्व युद्ध की आंच यहां तक नहीं पहुंचेगी.