24.1 C
Delhi
रविवार, दिसम्बर 3, 2023

दोस्तों के साथ मिलकर पति ने किया पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और कुकर्म, पुलिस ने नही की कार्यवाही, कोर्ट से पड़ी फटकार

- विज्ञापन -

रुद्रपुर: महिला ने पति पर कुकर्म करने के साथ ही दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यही नहीं, सास, चचेरे ससुर समेत चार लोगों पर पिटाई का भी आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता कोर्ट पहुंच गई, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बरेली का रहने वाला है पति

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि उसका विवाह उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा पति उससे कुकर्म भी करता था। इसकी शिकायत ससुरालियों से करने पर उसकी पिटाई किया करते थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

इधर, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति और उसके अज्ञात साथियों पर दुष्कर्म और कुकर्म के साथ ही उसकी सास, चचेरे ससुर समेत चार लोगों पर पिटाई करने का केस दर्ज कर लिया है।

पाक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

इधर, काशीपुर में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कुंडेश्वरी क्षेत्र निवासी महिला ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 10 सितंबर को उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे ग्राम रम्पुरा निवासी बल्देव सिंह उर्फ बिरजू पुत्र भजन सिंह घर में घुस आया और पुत्री का मुंह दबाकर उसे उठाने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर उसकी मां जागी तो देखा कि आरोपित उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपित बल्देव सिंह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था।

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े

समाचार पर अपनी राय दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें