शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

हिमाचल प्रदेश बाढ़: मंडी में भारी बारिश से तीन मौतें, HRTC की बसें बहीं

Share

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। सोमवार रात से हुई मूसलधार बारिश के कारण सोन खड्ड नदी में आए सैलाब ने धर्मपुर बस स्टैंड को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। इस हादसे में एचआरटीसी की बीस से अधिक बसें बह गईं या डूब गईं। अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

धर्मपुर कस्बा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अचानक उफनाई नदी का पानी आधी रात के आसपास बस स्टैंड में घुस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि बसों के साथ कई निजी वाहन भी बह गए। एक दवा विक्रेता दुकान से पैसे निकालने गया था और वह अपनी गाड़ी सहित बह गया।

लोगों ने पूरी रात डर के साए में गुजारी। बाढ़ का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए छतों पर शरण लेनी पड़ी। कलसाई गांव में एक परिवार ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। लगेहड़ गांव में भूस्खलन से एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल चुनाव आयोग: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 9 अधिकारी निलंबित, 2 BDO को भेजा नोटिस

सुंदरनगर में मकान गिरने से तीन की मौत

सुंदरनगर के निहरी इलाके में एक मकान ढह गया। इस घटना में चार लोग मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव दलों ने काम शुरू किया। अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। चौथे व्यक्ति को निकालने का प्रयास जारी है। इस घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है।

यातायात व्यवस्था चरमराई

भारी भूस्खलन के कारण जोगिंद्रनगर के हराबाग में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। मंडी शहर के जेल रोड और अस्पताल के पास के नाले उफन आए। सुहड़ा मोहल्ले में नाले का पानी घरों में घुस गया। टारना और सन्यारढ़ के लोग भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में 'सामाजिक संरचना' विषय पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय परिसंवाद

पिछले कुछ दिनों से धर्मपुर और सरकाघाट क्षेत्र में मौसम की मार जारी है। अब तक बारिश से बीस से अधिक घर और पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। करीब चालीस परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।

बारिश सुबह साढ़े तीन बजे तक जारी रही। प्रशासनिक और पुलिस टीमें मौके पर तैनात हैं। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सैर के त्योहार पर आई इस आपदा ने लोगों की खुशियां छीन ली हैं।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News