Himachal News: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड ने साल 2026 की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होकर अप्रैल तक चलेंगी। HP Board ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल अपलोड कर दिया है।
10वीं और 12वीं का पूरा शेड्यूल
शेड्यूल के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक होंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेंगी। लिखित परीक्षा से पहले छात्रों को प्रैक्टिकल देने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक संपन्न होंगी।
किन विषयों से होगी शुरुआत?
10वीं कक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। इनकी परीक्षा सामाजिक विज्ञान विषय के साथ खत्म होगी। 12वीं के छात्रों की परीक्षा संस्कृत विषय से शुरू होगी। संगीत के पेपर के साथ 12वीं की परीक्षाएं समाप्त होंगी। यह डेटशीट रेगुलर और ओपन स्कूल दोनों छात्रों के लिए है।
डेटशीट डाउनलोड करने का तरीका
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। होमपेज पर मौजूद ‘Examination’ टैब पर क्लिक करें। यहां ड्रॉप-डाउन मेनू में ‘Date Sheet’ का विकल्प चुनें। अब आप अपनी कक्षा के अनुसार HP Board डेटशीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
