Lifestyle Desk: सही समय पर गर्म पानी पीना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और पुरानी गंदगी को बाहर निकालता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। दिन भर में 1 से 2 लीटर गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता, बल्कि कई चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं।
1. ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीने से शरीर से अतिरिक्त नमक बाहर निकलता है। इससे खून का गाढ़ापन कम होता है। यह प्रक्रिया हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में बहुत मदद करती है।
2. पेट और आंतों की सफाई
पाचन तंत्र के लिए गर्म पानी बहुत असरदार है। यह भोजन को जल्दी पचाता है। साथ ही, यह आंतों में चिकनाई या वसा जमने से रोकता है। इससे पेट से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं।
3. बढ़ती उम्र पर लगाम
शरीर में टॉक्सिंस या विषाक्त पदार्थ जमा होने से बुढ़ापा जल्दी दिखता है। गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। यह पसीने और यूरिन के जरिए गंदगी बाहर निकालता है, जिससे त्वचा जवां रहती है।
4. सर्दी-खांसी में तुरंत राहत
बदलते मौसम में गर्म पानी एक नेचुरल दवा है। यह गले की खराश, सर्दी और खांसी को ठीक करता है। यह छाती में जमे कफ को पिघलाकर बाहर निकालता है और बंद नाक खोलता है।
5. दर्द में नेचुरल पेनकिलर
अगर आप सिरदर्द या पेट दर्द से परेशान हैं, तो गर्म पानी पीएं। यह पेट और शरीर की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। इससे ऐंठन कम होती है और दर्द में जल्द आराम मिलता है।
6. पोषक तत्वों का अवशोषण
नियमित गर्म पानी पीने से पेट की कार्यप्रणाली सुधरती है। यह शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। इससे खाना अच्छे से पचता है और शरीर खाने में मौजूद जरूरी पोषक तत्वों को आसानी से सोख लेता है।
