Aaj ka Itihas, 28 October: बिल गेट्स का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 28 अक्टूबर, 1955 को वाशिंगटन में जन्मे बिल ने 1975 में पॉल एलन के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सह-स्थापना की। तब कौन जानता था कि यह जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी बन जाएगी और गेट्स पर्सनल कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रांति के अग्रदूत बन जाएंगे। . उनकी प्रगति की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 32 साल के होने से पहले ही 1987 में उनका नाम फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में आ गया और वह कई सालों तक इस सूची में पहले स्थान पर रहे।
बेशुमार दौलत होने के बावजूद बेहद सामान्य और आरामदायक जिंदगी जीने वाले बिल गेट्स अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा धर्मार्थ कार्यों और सामाजिक सुधार पर खर्च करते हैं। उन्होंने दो किताबें भी लिखी हैं, द रोड अहेड और बिजनेस@स्पीड ऑफ थॉट।
देश दुनिया के इतिहास में 28 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
इतिहास में इस दिन को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है:
- 1492: क्रिस्टोफर कोलंबस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके बाद स्पेनिश सेनाएँ इस क्षेत्र में पहुँचीं।
- 1627: अकबर के बेटे जहांगीर की मृत्यु हो गई।
- 1851: बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
- 1863: जिनेवा में सम्मेलन के तहत अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।
- 1867: स्वामी विवेकानन्द की शिष्या सिस्टर निवेदिता का जन्म आयरलैंड में हुआ।
- 1891: 1891 में जापान में आये भूकंप से 7300 लोगों की मौत हो गयी.
- 1913: जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।
- 1914: पोलियो का पहला सुरक्षित टीका बनाने वाले अमेरिकी चिकित्सक और चिकित्सा शोधकर्ता जोनास साल्क का जन्म।
- 1918: ऑस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
- 1922: रोम मार्च के माध्यम से फासीवादी ताकतों ने इटली की सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया और मुसोलिनी प्रधान मंत्री बने।
- 1929: अमेरिकी शेयर बाज़ार वॉल स्ट्रीट ढह गया। बाजार में 24% की गिरावट आई। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है.
- 1967: अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का जन्म। 1990 के दशक में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री।
- 1971: ग्रेट ब्रिटेन ने अपना पहला पृथ्वी उपग्रह प्रोस्पेरो लॉन्च किया।
- 2004: बीजिंग में 4000 साल पुरानी कब्रें खोजी गईं।
- 2005: चेकोस्लोवाकिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 2007: अर्जेंटीना ने क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनर को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना।
- 2009: पाकिस्तान के पेशावर में बम विस्फोट में 117 की मौत, 213 घायल।
- 2017: स्पेन में कैटेलोनिया की संसद ने स्वतंत्र क्षेत्र घोषित करने के पक्ष में मतदान किया।