शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

Himachal Tourism: सोशल मीडिया पर फीकी पड़ रही है प्रदेश की चमक, आधिकारिक अकाउंट्स पर नहीं बढ़ रहे फॉलोअर्स

Share

Shimla News: हिमाचल प्रदेश का पर्यटन आधुनिक दौर में पिछड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर राज्य के आधिकारिक पर्यटन अकाउंट्स की सक्रियता और फॉलोवर बेहद कम हैं। हिमाचल टूरिज्म के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मात्र 2,426 फॉलोवर हैं, जबकि फेसबुक पर सिर्फ 1,300 लोग ही इसे फॉलो करते हैं।

आधिकारिक अकाउंट्स की निष्क्रियता

हिमाचल टूरिज्म के आधिकारिक अकाउंट्स पर नवीनतम अपडेट्स का अभाव है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर जनवरी 2023 के बाद कोई अपडेट नहीं किया गया है। अकाउंट्स पर स्थानीय व्यंजनों और पुराने गानों की पोस्ट्स ही दिखाई देती हैं, जो आधुनिक पर्यटकों को आकर्षित करने में विफल हैं।

यह भी पढ़ें:  Probationary Officer Success: दीक्षा कुमारी ने शाहपुर के राख गांव का बढ़ाया मान, बनी बैंक अधिकारी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सहारा

पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद से प्रचार किया जाएगा। इन्फ्लुएंसर्स को राज्य के होटलों में आमंत्रित किया जाएगा और उनके माध्यम से हिमाचल के पर्यटन को प्रमोट किया जाएगा।

स्थानीय सितारों से नहीं मिल रहा लाभ

हिमाचल से जुड़े कई बॉलीवुड सितारों और इन्फ्लुएंसर्स के होने के बावजूद राज्य को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कंगना रनौत, प्रीति जिंटा, यामी गौतम जैसे सितारों की मौजूदगी के बाद भी पर्यटन प्रोमोशन प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रहा है। पिछली सरकार ने कंगना को ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रयास किया था, लेकिन यह योजना सफल नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें:  ऊना हथियार कांड: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर लावारिस बैग से बरामद हुआ देसी कट्टा, पुलिस ने शुरू की जांच
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News