शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

हिमाचल प्रदेश: शीतकालीन सत्र से क्यों गायब हैं डिप्टी सीएम? दिल्ली जाने की असली वजह आई सामने

Share

Himachal Pradesh News: धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। हालांकि, सियासी गलियारों में एक ही चर्चा तेज है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सत्र में नहीं दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह पूरे सत्र से दूर रह सकते हैं। इसके पीछे कोई राजनीतिक नाराजगी नहीं, बल्कि निजी पारिवारिक कार्यक्रम हैं। डिप्टी सीएम फिलहाल दिल्ली में हैं।

बेटी की शादी के जश्न में व्यस्त

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम निजी कारणों से दिल्ली गए हैं। हाल ही में उनकी बेटी आस्था की शादी 23 नवंबर को हुई थी। अब 28 नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया है। आस्था के पति सचिन शर्मा आईएएस अधिकारी हैं और गुरुग्राम के रहने वाले हैं। सचिन फिलहाल ऊना के अंब में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। इसी वजह से मुकेश अग्निहोत्री सत्र में शामिल नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें:  सिरमौर में बेरोजगार युवाओं ने जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें क्या है मांग

सियासी चर्चाओं पर लगा विराम

मुकेश अग्निहोत्री के सत्र में न आने से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन यह साफ हो गया है कि वह किसी नाराजगी के चलते नहीं, बल्कि निजी व्यस्तता के कारण नदारद हैं। कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेश में नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा से पहले अग्निहोत्री ने दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात भी की थी। फिलहाल पार्टी के भीतर किसी भी तरह की तकरार की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Himachal News: 300 कुत्तों के आगे डाल दिया जिंदा मवेशी, कांगड़ा में महिला की क्रूरता से हड़कंप

कानून व्यवस्था पर सख्त रुख

हाल ही में ऊना में हुई एक हत्या के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार पर सवाल उठे थे। तब मुकेश अग्निहोत्री ने खुद मोर्चा संभाला था। उन्होंने प्रशासन को सख्त कार्रवाई की खुली छूट दी थी। अग्निहोत्री ने हाल ही में कहा था कि अब वह फ्री हो गए हैं और जल्द ही सड़कों पर सक्रिय नजर आएंगे। गौरतलब है कि वह हरोली से पांचवीं बार विधायक बने हैं और सुक्खू सरकार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News