शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सुखविंदर सुक्खू और हर्षवर्धन चौहान के साथ की गोपनीय बैठक

Share

Himachal News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चली, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हो रही है चर्चा

राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू आमतौर पर मंत्रिमंडल बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के कमरे में चाय पीने जाते हैं, लेकिन आज सीधे हर्षवर्धन चौहान के कार्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  कंगना रनौत: सुंदरनगर दौरे पर युवा कांग्रेस के काले झंडों से बचा काफिला, हिमाचल की सियासत गरमा गई

कौन-कौन हैं दावेदार?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं:

  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (शिमला जिला)
  • भोरंज से विधायक सुरेश कुमार (हमीरपुर जिला)
  • विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार
  • कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी

रोहित ठाकुर और विनय कुमार वरिष्ठ नेता हैं, जबकि सुरेश कुमार और विनोद सुल्तानपुरी पहली बार विधायक बने हैं।

विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी हो सकता है बदलाव

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के मंत्री बनने की भी चर्चाएं हैं, हालांकि वे पहले भी इस पद पर बने रहने की इच्छा जता चुके हैं। दिल्ली दौरे के बाद सरकार और संगठन में बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  एशिया कप विवाद: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ के 'गन फायर' सेलिब्रेशन पर भड़के शिवसेना नेता, जानें किसने क्या कहा

इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री और हर्षवर्धन चौहान की बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है। राज्य की राजनीति में आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News