शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

हिमाचल प्रदेश मंत्री विक्रमादित्य सिंह: चंडीगढ़ में पिछले कल डॉक्टर अमरीन कौर से की सगाई, आज होगी शादी

Share

Chandigarh News: हिमाचल प्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने चंडीगढ़ की डॉक्टर अमरीन कौर के साथ रविवार को सगाई की रस्म पूरी की। यह समारोह एक निजी होटल में आयोजित किया गया था। इस मौके पर कांग्रेस नेता आशा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें विक्रमादित्य सिंह बैंगनी रंग का लॉन्ग सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं डॉक्टर अमरीन कौर गुलाबी रंग की पारंपरिक पोशाक में दिखाई दीं। दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई की रस्म पूरी की।

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: 21वीं किस्त का इंतज़ार, जानें कब मिल सकता है पैसा

डॉक्टर अमरीन कौर चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उन्होंने पारंपरिक पंजाबी परिधान पहन रखा था। विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थीं। उन्होंने बेटे की सगाई में शामिल होकर आशीर्वाद दिया।

शिमला में तैयारियाँ पूरी

शादी से पहले शिमला स्थित विक्रमादित्य सिंह के आवास हॉलीलॉज को सजाया गया है। यह ऐतिहासिक इमारत ब्रिटिश काल की है और सिंह परिवार का निवास स्थान है। सोमवार शाम को यहाँ शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है।

यह भी पढ़ें:  मंडी विरोध प्रदर्शन: सीएम सुक्खू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यवहार को बताया निंदनीय, कानूनी कार्यवाही की दी चेतावनी; अब तक 62 FIR दर्ज

विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान सुक्खू सरकार में मंत्री का पद संभाल रहे हैं। उनकी पहली शादी राजस्थान की सुदर्शना सिंह से हुई थी। यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया था।

यह शादी हिमाचल प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। विक्रमादित्य सिंह को राज्य के युवा और डायनेमिक नेताओं में गिना जाता है। उनके निजी जीवन की यह घटना मीडिया और जनता के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News