शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

हिमाचल प्रदेश पुलिस: 24 साल के हेड कांस्टेबल ने रचा इतिहास, बने एचपीएफ एंड एएस के सबसे युवा अधिकारी

Share

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक युवा हेड कांस्टेबल ऋतिश ठाकुर ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। महज 24 वर्ष की आयु में उनका चयन हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा में सेक्शन ऑफिसर के पद पर हुआ है। वे इस प्रतिष्ठित सेवा में चयन पाने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के अधिकारी बन गए हैं।

ऋतिश ठाकुर ने अपने छोटे से करियर में ही कई उल्लेखनीय सफलताएं अर्जित की हैं। फरवरी 2025 में रांची में आयोजित 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में उन्होंने ऑफिस ऑटोमेशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत ने हिमाचल प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया था।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में उपप्रधान की रहस्यमय हत्या, आधी रात को सड़क किनारे मिली लाश

वर्ष 2023 में भी उनकी सेवाओं को उत्कृष्ट मानते हुए उन्हें डीजीपी डिस्क और साइबर इन्वेस्टिगेटर बैज से सम्मानित किया जा चुका है। ये सभी पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और प्रति बद्धता को दर्शाते हैं।

ऋतिश ठाकुर का संबंध हमीरपुर जिले की निचली भटेड़ पंचायत के बघेड़ गांव से है। वे एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता, दादा और परदादा ने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी हैं।

इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऋतिश ने पुलिस सेवा को अपनाया। अब उन्होंने एक प्रशासनिक सेवा में चयन पाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें:  Kullu Dussehra 2025: देवी-देवताओं के लिए जारी हुई 11 सख्त शर्तें, नहीं मानने पर कटेगा नजराना

ऋतिश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और पूरे परिवार को दिया है। उनका कहना है कि परिवार की प्रेरणा और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्ग दर्शन ही उनकी सफलता की कुंजी है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ऋतिश ठाकुर को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। पुलिस विभाग ने एक बयान जारी कर इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। उनकी सफलता से पूरे प्रदेश को गर्व महसूस हो रहा है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News