शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

हिमाचल प्रदेश सरकार: मंडी के अस्पतालों में 29 नए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती, मरीजों को बड़ी राहत

Share

Mandi News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंडी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 29 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अब छोटी-मोटी बीमारियों के लिए बड़े शहरों नहीं जाना पड़ेगा।

इन नियुक्तियों में मेडिसिन, सर्जरी, गायनोकोलॉजी, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, रेडियोलॉजी और मनोरोग जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। जोनल अस्पताल मंडी को चार नए डॉक्टर मिले हैं। करसोग, सराज के बगसैड और सुंदरनगर को तीन-तीन विशेषज्ञों की तैनाती हुई है।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: सीएम सुक्खू के 'पांच गुट' बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा - "ये पांच पांडव हैं, कौरवों पर भारी पड़ेंगे"

क्षेत्रीय अस्पताल केलंग में पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। इससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अब मनाली या कुल्लू नहीं जाना पड़ेगा। विधायक अनुराधा राणा के प्रयासों से जनजातीय क्षेत्र में यह ऐतिहासिक नियुक्ति संभव हुई है।

लाहुल-स्पीति में पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने इस पहल के लिए  राज्य सरका को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेंगी। मरीजों को बेहतर इलाज सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें:  Himachal Pradesh: अब नादौन से दिल्ली का सफर होगा आसान, सीएम सुक्खू ने शुरू की नई लग्जरी बस सेवा

जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी सहित कई स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस कदम को जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत बताया। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में  सुधार  अपेक्षितहै।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News