शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

हिमाचल प्रदेश बाढ़: भारी बारिश और भूस्खलन से 9 की मौत, 1334 सड़कें बंद; परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पर पड़ा यह असर

Share

Himachal Pradesh News: मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में व्यापक तबाही हुई है। कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अब तक 1334 सड़कें बंद हो चुकी हैं और लगभग 2000 वाहन फंसे हुए हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

विभिन्न जिलों में हुई दुर्घटनाएं

मंडीके सुंदरनगर में भूस्खलन में एक मां और उसकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कसौली में एक मकान की छत गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई। कुल्लू में एक दीवार ढहने से एक व्यक्ति दबकर मर गया। चिड़गांव में कार दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। ओच्छघाट में बिजली के तार के गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया।

यातायात और बुनियादी ढांचे पर प्रभाव

लगातार होरही बारिश और भूस्खलन ने राज्य के यातायात तंत्र को पूरी तरह ठप कर दिया है। प्रमुख हाईवे, जिनमें कुल्लू-मनाली और भरमौर-पठानकोट शामिल हैं, बंद हैं। हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। गगल हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा या उनका रूट बदलना पड़ा। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:  CAT Chandigarh: आईबी अधिकारी का श्रीनगर ट्रांसफर रोकने की याचिका खारिज; जानें पूरा मामला

बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित

भारीबारिश के कारण राज्य भर में 2180 बिजली ट्रांसफार्मर काम करना बंद कर चुके हैं। इससे बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। लगभग 777 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ा

लगातार बारिश काअसर भाखड़ा बांध के जलस्तर पर भी देखने को मिल रहा है। बांध का जलस्तर 1676.72 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से सिर्फ तीन फीट नीचे है। प्रबंधन के अनुसार, अगर बारिश जारी रही तो अधिक मात्रा में पानी छोड़ना पड़ सकता है। इससे नीचे के इलाकों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: किन्नौर का रौलाने उत्सव शुरू, रहस्यमयी दुल्हन-दूल्हे बनकर उमड़ रहे लोग

मौसम चेतावनी और स्कूल बंद

मौसम विभाग नेकांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊना और बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट जारी है। खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में बुधवार को भी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। आठ सितंबर तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है।

परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया पर असर

खराब मौसम केचलते हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा अब पांच अक्टूबर को होगी। इसके अलावा, पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दस्तावेज सत्यापन की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। यह प्रक्रिया अब 28 और 29 सितंबर को होगी।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News