शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

हिमाचल प्रदेश: विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तीखी बहस, विधायक बोले- ‘जंग लग गया था’

Share

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान गुरुवार को तीखी नोकझोंक हुई। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के ‘जंग लगने’ के बयान पर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बीच तल्खी देखने को मिली। सदन में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई।

क्या था विवाद

विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में जंग लग गया था। उसे अब धोया जा रहा है। इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि नए विधायकों को इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  सेब घोटाला: न्यायिक हिरासत के बाद चम्बा पंचायत प्रधान और उपप्रधान निलंबित, डीसी ने जारी किए आदेश

उपमुख्यमंत्री और जयराम में बहस

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर से कहा कि वे पिछली लाइन के साथ उलझ रहे हैं। जयराम ने जवाब दिया कि पहली लाइन तो आपस में ही उलझी है। उन्होंने सरकार पर हिमकेयर और आयुष्मान योजना बंद करने का आरोप लगाया।

विधायक ने दिया जवाब

विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उनकी आवाज नहीं दबा सकते। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में एक मृतक का शव तीन दिन तक अस्पताल में पड़ा रहा। पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उन्हें विधायक निधि से मोर्चरी बनानी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी: विदेशी नेताओं से मुलाकात पर सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, MEA ने 5 नामों के साथ दिया करारा जवाब
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News