मंगलवार, जनवरी 20, 2026
9.4 C
London

हिमाचल प्रदेश: आपदा से 4080 करोड़ का नुकसान, 366 लोगों की मौत, 824 सड़कें बंद

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 4080 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य में 366 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। 426 लोग घायल हुए हैं। राज्य की 824 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हैं।

दो राष्ट्रीय राजमार्ग NH-3 और NH-305 भी बंद हैं। 1480 बिजली ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं। 336 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। राज्य को केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  Himachal Electricity: हिमाचल विद्युत बोर्ड ने रचा इतिहास, पहली बार कमाया 315 करोड़ का लाभ

जिलावार सड़कों की स्थिति

बिलासपुर में 20 सड़कें पूरी तरह बंद हैं। चंबा में 88, हमीरपुर में तीन और कांगड़ा में 44 सड़कें बंद हैं। किन्नौर में छह, कुल्लू में 225 और लाहुल-स्पीति में 11 सड़कें प्रभावित हुई हैं। मंडी में 191, शिमला में 146, सिरमौर में 36, सोलन में 22 और ऊना में 32 सड़कें बंद हैं।

राहत की खबर

किन्नौर के निगुलसरी में आठ दिनों से बंद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 रविवार को खोला गया। एनएच प्राधिकरण ने सुबह कार्य शुरू कर 11 बजे तक मार्ग बहाल कर दिया। सबसे पहले भावानगर की ओर से फंसे ट्रकों को निकाला गया।

यह भी पढ़ें:  भारत-चीन व्यापार: शिपकी ला समेत तीन सीमा व्यापार बिंदु फिर से खुलेंगे, जानें कब से थे बंद

पुलिस और होमगार्ड जवानों की मौजूदगी में यातायात धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। मार्ग खुलने से बागबानों और यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि दलदल और फंसे वाहनों के कारण अभी भी दिक्कतें आ रही हैं।

Hot this week

Related News

Popular Categories