सोमवार, जनवरी 5, 2026
-0.9 C
London

हिमाचल प्रदेश: भाजपा ने बद्दी कार्यशाला में मिशन-2027 की तैयारी पूरी की, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ पर जोर

Himachal News: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने के लिए बद्दी में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में पार्टी ने ‘मिशन-2027’ की औपचारिक शुरुआत करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अगले दो वर्षों में प्रदेश के हर बूथ को भाजपा का अभेद्य गढ़ बनाना है। बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध और अपनी रणनीति प्रस्तुत की।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की, जबकि दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले दिन सातों मोर्चों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्रकोष्ठ की टीम को व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और जनसंपर्क के गुर सिखाए गए।

बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ की नीति पर काम करते हुए भाजपा बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता यह मंत्र लेकर आगे बढ़े कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता। इसी संकल्प के साथ पार्टी 2027 की चुनावी तैयारियों को गति दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘मिशन-2027’ को केवल चुनावी नारा न मानें, बल्कि एक संकल्प के रूप में लें।

यह भी पढ़ें:  रंगदारी और धमकी: हिमाचल के ऊना में वकील से 20 लाख की फिरौती! 'गैंगस्टर' कॉल से फैली दहशत

कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला

जयराम ठाकुर नेआरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल में केवल मित्रवाद की राजनीति की है। अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए सीपीएस नियुक्तियां की गईं, जिससे हिमाचल प्रदेश के खजाने पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां असंवैधानिक थीं और जब न्यायालय ने इन्हें रद्द किया, तो कांग्रेस सरकार ने इन्हें बचाने के लिए करोड़ों रुपए सरकारी वकीलों की फीस पर खर्च किए।

सत्ता के लिए झूठ बोलने वालों को माफ नहीं करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी को हिमाचल का जनमानस कभी माफ नहीं करेगा। चुनावों से पहले जिस पार्टी ने हर वर्ग को सुनहरे वादों से भरमाया, आज वही सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अब भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को भी बंद करने पर उतारू है।

हर मोर्चे पर सक्रिय रहने का संकल्प

बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और प्रकोष्ठ संयोजकों को यह निर्देश दिए गए कि वे बूथ स्तर तक कार्य विस्तार कर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करें। बैठक में तय किया गया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस की गलत नीतियों और भ्रम फैलाने वाले प्रचार का जवाब बूथ से लेकर सोशल मीडिया तक, हर मोर्चा देगा। इसके लिए सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  स्वास्थ्य सुविधाएं: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, कहा, अस्पतालों में कष्ट झेल रहे लोग

संगठनात्मक तैयारी पर जोर

संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि जब हर बूथ पर भाजपा सशक्त होगी, तभी मिशन 2027 साकार होगा। दूसरे दिन नवनियुक्त प्रकोष्ठ संयोजकों व सदस्यों को यह बताया गया कि पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग में किस प्रकार अपनी जड़ें मजबूत कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में यह संरचना निर्णायक भूमिका निभाएगी। प्रशिक्षण के दौरान सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई।

जनता तक पहुंचेगा संदेश

डॉ.बिंदल ने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर पार्टी अब प्रदेश के 8000 से अधिक बूथों पर सघन अभियान चलाएगी। हर बूथ पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का प्रचार करेंगे और कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई सहारा योजना को भी बंद करने की तैयारी चल रही है, जो प्रदेश के लिए निराशाजनक है।

Hot this week

चीन का ‘फैट प्रिज़न’: वजन घटाने के लिए कैंप या जेल?

China News: मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग...

Related News

Popular Categories