शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

हिमाचल प्रदेश: दक्षिण अफ्रीकी युवक की हुई पहाड़ की बेटी अंजलि, गद्दी पोशाक में फतह की थी किलिमंजारो

Share

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की शान और प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजलि शर्मा ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। रविवार को उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एक युवक के साथ शादी रचाई। यह विवाह समारोह धर्मशाला के सैनिक रेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस दौरान हिमाचली और दक्षिण अफ्रीकी संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

दो संस्कृतियों का अनोखा मिलन

विवाह समारोह में दोनों परिवारों और दोस्तों ने हिस्सा लिया। शादी की रस्में भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी दोनों रीति-रिवाजों के साथ निभाई गईं। अंजलि धर्मशाला के गमरु गांव की रहने वाली हैं। उनके पति दक्षिण अफ्रीका के मूल निवासी हैं। सोशल मीडिया पर इस नवविवाहित जोड़े को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें:  आपदा राहत: हिमाचल में विशेष पैकेज की घोषणा में देरी, जयराम ठाकुर ने जताई नाराजगी; जानें क्या कहा

गद्दी ड्रेस में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंजलि शर्मा पर्वतारोहण की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। साल 2023 में उन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी ‘माऊंट किलिमंजारो’ फतह की थी। उन्होंने यह चढ़ाई हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक ‘गद्दी पोशाक’ (लुआंचड़ी) पहनकर पूरी की थी। इस अनोखी उपलब्धि के लिए उनका नाम ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है।

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

अंजलि ने मनाली स्थित संस्थान से पर्वतारोहण का कड़ा प्रशिक्षण लिया है। वह हनुमान टिब्बा और देव टिब्बा जैसी मुश्किल चोटियों पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। पहाड़ों से उनका लगाव बचपन से ही रहा है। आज वह प्रदेश की बेटियों के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: एलएंडटी ने आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को भेंट किया 5 करोड़ रुपये का चेक
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News