राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर ने नागरिक चिकित्सालय गोहर में मरीजों को फल बांटे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर, महासचिव उपमन्यु चमन शर्मा, शिवानी चौहान, बासा जॉन के अध्यक्ष विनोद कुमार, दीवान चंद, मुरारीलाल आचार्य, नरेंद्र, पवन ठाकुर, हरीश शर्मा और पूर्ण चंद शर्मा, लेखराज शर्मा और डॉ भीम सिंह मौजूद रहे।

इस मौके पर नीलमणि ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर ने धनोटू चौक पर हुए प्रदेशाध्यक्ष व मंडी संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद प्रतिभा सिंह के नाचन के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी अग्रणी संगठन महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति विभाग, राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अपना सहयोग दिया जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं और नाचन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सभी का धन्यवाद करती हैं।