RIGHT NEWS INDIA: हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार कुल 16 उम्मीदवारों का चयन एचएएस, एचपीएस, तहसीलदार, डीसी एफएससी, बीडीओ और एआरसीएस के पदों पर हुआ है।
इनमें एचएएस पद पर अभिषेक बरवाल, कुनिका, दीक्षित राणा, विपिन कुमार, चिराग शर्मा, अमनदीप सिंह और पूजा अधिकारी का चयन हुआ है। वहीं, रश्मि शर्मा, मयंक शर्मा, क्षितिज राणा और उमेश्वर राणा का चयन एचपीएस के लिए हुआ है।कार्तिकेय शर्मा डीसी एफएससी और अभिषेक शर्मा बीडीओ बने हैं। मुनीश कुमार तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। इसी तरह भास्कर कालिया व गिरीश नड्डा का चयन एआरसीएस पद पर हुआ है। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। बता दें आयोग ने प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की थी। इसके बाद 15 से 21 दिसंबर, 2021 को मुख्य लिखित परीक्षा हुई। 15 से 21 जून, 2022 को व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन किया गया। लोक सेवा आयोग के सचिव देविंद्र कुमार रतन ने परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है।
कार्तिकेय शर्मा डीसी एफएससी और अभिषेक शर्मा बीडीओ बने हैं। मुनीश कुमार तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। इसी तरह भास्कर कालिया व गिरीश नड्डा का चयन एआरसीएस पद पर हुआ है। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। बता दें आयोग ने प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की थी। इसके बाद 15 से 21 दिसंबर, 2021 को मुख्य लिखित परीक्षा हुई। 15 से 21 जून, 2022 को व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन किया गया। लोक सेवा आयोग के सचिव देविंद्र कुमार रतन ने परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है।