शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

Himachal Minister Vikramaditya Singh: 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी दूसरी शादी, जानें पूरी डिटेल्स

Share

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। यह शादी समारोह चंडीगढ़ में होगा, जहां वे अमरीन कौर के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

कौन हैं अमरीन कौर?

विक्रमादित्य सिंह की होने वाली पत्नी अमरीन कौर चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वह सरदार ओपिंदर कौर और सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की बेटी हैं। शादी का कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित निजी निवास पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  जयराम ठाकुर: कांग्रेस बिहार में दोहरा रही है हिमाचल जैसे झूठे वादों का खेल, पत्रकारों पर झूठे मुकदमों के लेकर जताई चिंता

पहली शादी से क्या हुआ था विवाद?

विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान की राजकुमारी सुदर्शना सिंह से हुई थी। सुदर्शना ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से समाजशास्त्र में मास्टर्स किया है और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच मतभेद हुए और मामला जयपुर फैमिली कोर्ट पहुंचा। अंततः उनका तलाक हो गया।

कौन-कौन शामिल होगा शादी में?

इस शादी समारोह में देश-प्रदेश के कई बड़े नेताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक युवा नेता के तौर पर उभरे हैं और उनकी यह दूसरी शादी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश मौसम: लाहुल स्पीति के पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी, हर ओर दिख रहा बारिश और धूप का अनोखा नज़ारा
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News