27.1 C
Delhi
शुक्रवार, 22 सितम्बर,2023

हिमाचल सरकार एक महीने में लगाएगी 12 वैली ब्रिज, 18 करोड़ खर्च होने का अनुमान

- विज्ञापन -

Shimla News: प्राकृतिक आपदा से हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों सड़कें जगह-जगह ध्वस्त हुई हैं और 19 पुल गिरे हैं। यातायात बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार ने कोलकाता से 12 बैली ब्रिज लाने का फैसला लिया है।

इन पर 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए विभाग ने कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने एक महीने के भीतर पुल स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। विभाग के पास पहले से 12 बैली ब्रिज पड़े थे, उन्हें भी क्षतिग्रस्त पुलों की जगह स्थापित किया जाएगा।

प्राकृतिक आपदा से मंडी, कुल्लू, सोलन जिले के बद्दी, लाहौल-स्पीति और शिमला जिले में बाढ़ ने तबाही मचाई है। प्रदेश में डेढ़ सौ सड़कें ऐसी हैं, जिनको बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जैसे-जैसे इन सड़कों को बहाल किया जा रहा है, पहाड़ी से मलबा और गिरता जा रहा है। कई सड़कों पर लगे पुल टूट गए हैं।

- विज्ञापन -

ऐसे में यातायात बहाल करने के लिए विभाग ने संपर्क सड़कें बना दी हैं। कुल्लू जिले में तीन, मंडी में चार, सोलन में एक, शिमला में तीन और लाहौल-स्पीति जिले में एक बैली ब्रिज लगाया जाना प्रस्तावित है। गौर हो कि बाढ़ से लोक निर्माण विभाग को 2927.01 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने के लिए 12 बैली ब्रिज लगाए जाएंगे। विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। – अजय गुप्ता, इंजीनियर इन चीफ, लोक निर्माण विभाग

- Advertisement -

आपकी राय:

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार