Haryana News: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को मतदान जारी है। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस का एक-एक उम्मीदवार और एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के बीच कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस का आरोप- BJP ने विधायकों को तोड़ने की कोशिश की
कांग्रेस सांसद वरुण चौधरीने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की है। उनके पास राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए फोन आए थे। इससे पहले कांग्रेस ने मतदान से पहले शुक्रवार को अपने 37 विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया था, ताकि क्रॉस-वोटिंग की आशंका को खत्म किया जा सके।
क्या है नंबर गेम?
हरियाणाविधानसभा की 90 सीटों में से भाजपा के पास 48, कांग्रेस के पास 37, इनेलो के पास 2 और 3 निर्दलीय विधायक हैं। राज्यसभा पहुंचने के लिए एक उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 37 विधायक होने के कारण वह अपने उम्मीदवार को जिताने की स्थिति में है। वहीं, भाजपा दूसरी सीट पर पूर्व विधायक सतीश नांदल का समर्थन कर रही है। नांदल 2019 में भाजपा टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं।
दो सीटों के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
हरियाणासे राज्यसभा की दो सीटों के लिए भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय सतीश नांदल चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई भाजपा विधायकों ने सबसे पहले वोट डाला। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना शाम 5 बजे के बाद शुरू होगी। भाजपा सदस्य किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।


