Check Or How To Check Gujarat 10th Result: गुजरात बोर्ड द्वारा जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 25 मई को सुबह 8 बजे से पहले ही कर दी गई। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में 64.62 फीसदी स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए हैं। साथ ही, 6,111 स्टूडेंट्स को ए1 ग्रेड मिला है, जबकि 86,611 को बी1, 1,27,652 को बी2, 1,39,242 को सी1 और 67373 को सी2 ग्रेड मिला है।
गुजरात बोर्ड द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम घोषित समय से पहले ही जारी कर दिए गए हैं। गुजरात सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी वीरवार, 25 मई 2023 को घोषित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2023 डेट, टाइम नोटिस के मुताबिक परिणाम आज सुबह 8 बजे घोषित कर दिया गया। औपचारिक एलान के बाद स्टूडेंट्स अपना जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करें।
GSEB HSC 10th Result 2023 Link
GSEB HSC Result 2023: इन स्टेप में देखें गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट gseb.org पर
स्टूडेंट्स को अपना गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 ऑनलाइन चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर विजिट करने के बाद रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद सम्बन्धित परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2023 पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।