गोविंदा-डेविड धवन की 17 फिल्मों का कमाल, 16 हुई हिट, जानिए कौन सी रही फ्लॉप

Entertainment News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा ने 80 और 90 के दशक में कई हिट फिल्में दीं, जिन्होंने उन्हें ‘हीरो नंबर वन’ का दर्जा दिलाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा ने एक ऐसे डायरेक्टर के साथ 17 फिल्मों में काम किया, जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट रहीं? यह कमाल है डेविड धवन का, जिनके साथ गोविंदा की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।

डेविड धवन ने शो में की गोविंदा की तारीफ

डेविड धवन हाल हीमें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए। इस दौरान उन्होंने गोविंदा की जमकर तारीफ की। डायरेक्टर ने कहा कि गोविंदा सबसे बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने गोविंदा के साथ 17 फिल्में की हैं और वे उनके काम के कायल हैं।

17 फिल्में, 16 हिट, 1 फ्लॉप

गोविंदाऔर डेविड धवन की जोड़ी ने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। इन 17 फिल्मों में से कई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रहीं। आइए डालते हैं इन फिल्मों पर एक नजर:

1989: ताकतवर (औसत)
1990:स्वर्ग (हिट)
1992:शोला और शबनम (हिट)
1993:आंखें (ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर)
1994:राजा बाबू (सुपर हिट)
1995:कुली नंबर 1 (सुपर हिट)
1996:साजन चले ससुराल (सुपर हिट)
1997:बनारसी बाबू (फ्लॉप)
1997:दीवाना मस्ताना (हिट)
1997:हीरो नंबर 1 (सुपर हिट)
1998:बड़े मियां छोटे मियां (हिट)
1999:हसीना मान जाएगी (हिट)
2000:कुंवारा (बॉलीवुड बेलो एवरेज)
2001:जोड़ी नंबर 1 (हिट)
2001:क्योंकि… मैं झूठ नहीं बोलता (फ्लॉप)
2003:एक और एक ग्यारह (औसत)
2007:पार्टनर (ब्लॉकबस्टर)

इन 17 फिल्मों में से सिर्फ एक या दो फिल्में ही ऐसी रहीं जो ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकीं, लेकिन बाकी सभी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। ‘आंखें’, ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘पार्टनर’ जैसी फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में बसती हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories