24.1 C
Delhi
रविवार, दिसम्बर 3, 2023

गोरखपुर; डेंगू के संक्रमितों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष, मरीजों की संख्या बढ़कर 240 हुई

- विज्ञापन -

गोरखपुर में डेंगू की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोज डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को जिले में 6 नए मरीज मिले।

जिनमें से 5 ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। नए मिले डेंगू के मरीजों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। सबसे अधिक मरीज खोराबार क्षेत्र में मिले। यहां दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

इनमें हुई डेंगू की पुष्टि
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह ने बताया, नगर निगम क्षेत्र के दिव्य नगर निवासी 25 वर्षीय महिला, खोराबार के गहिरा निवासी 40 वर्षीय महिला और ब्रह्मपुर के राजधानी निवासी 35 वर्षीय महिला डेंगू से पीड़ित मिली है।

इसके अलावा सरदारनगर के चौरीचौरा निवासी 18 वर्षीय, खोराबार के नौव्वागांव निवासी 28 वर्षीय पुरुष और खजनी निवासी 30 वर्षीय पुरुष डेंगू से पीड़ित हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 248 हो गई।

1478 जगहों पर हुआ सोर्स रिडक्शन
जिसमें 154 मरीज नगर निगम क्षेत्र के हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 94 मरीज हैं। शनिवार को 11 मरीज अस्पताल में भर्ती रहे। जिसमें दो मरीज नए हैं। 7 मकान मालिकों को नोटिस दी गई है। इनके घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। डेंगू पीड़ित हर मरीज के घर और उसके आसपास की जांच की जा रही है। शनिवार को 1478 जगहों पर सोर्स रिडक्शन हुआ।

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े

समाचार पर अपनी राय दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें