Gold Price News: चांदी की तरह सोने में भी गिरावट देखी गई है। हालांकि चांदी की तुलना में सोने की कीमत में गिरावट कम है। सुबह 11.30 बजे के आसपास एमसीएक्स में सोने के भाव में 521 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। कल सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बंद हुआ था, लेकिन आज सुबह से ही इसमें गिरावट का रुख बना हुआ है।
वायदा बाजार में सुबह 11.30 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,60,606 रुपये चल रही है। इसमें 539 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,60,516 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि कल एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 1,61,145 रुपये पर क्लोज हुआ था।
देश के बड़े शहरों में सोने के भाव
पटनामें सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,60,810 रुपये चल रहा है। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोने की कीमत 1,60,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ में सोने का भाव 1,60,940 रुपये पर है।
मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,61,070 रुपये चल रहा है। चंडीगढ़ में सोना 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं रायपुर में सोने का दाम 1,60,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन आंकड़ों के मुताबिक पटना में सोना सबसे सस्ता और भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा है।
