Gold Price Today: सोने की कीमत में 510 रुपये की गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट 1,59,300 पर

Business News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव में 510 रुपये की कमी आई है। इस समय सोने की कीमतों पर कई वैश्विक कारणों का असर दिख रहा है। मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण ऊर्जा की कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

क्यों गिर रहे सोने के दाम?

बाजार मेंअब यह उम्मीद कम हो गई है कि फेडरल रिजर्व जैसे बड़े केंद्रीय बैंक जल्द ही ब्याज दरों में कमी करेंगे। दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। इन परिस्थितियों में निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

मेट्रो शहरों में सोने के भाव

दिल्ली:आज 24 कैरेट सोना 1,59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जो पिछले सत्र के 1,59,810 रुपये से कम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 1,59,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,900 रुपये है। कोलकाता में भी यही भाव हैं।

जयपुर में 24 कैरेट सोने का दाम 1,59,300 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,46,050 रुपये है। लखनऊ में भी यही दरें हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories