India News: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। दिवाली के बाद से ही सर्राफा बाजार में भाव लुढ़क रहे हैं। आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 119164 रुपये पर पहुंच गया है। यह कल के मुकाबले 1913 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं चांदी का भाव भी 1631 रुपये प्रति किलोग्राम गिरा है। यह रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से एक बड़ी गिरावट को दर्शाता है।
सोने के आज के भाव में आई भारी गिरावट
24 कैरेट सोनेका भाव सोमवार शाम को 121077 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अब यह घटकर 119164 रुपये रह गया है। इसी तरह 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 120593 रुपये से घटकर 118687 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यहां 1906 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना अब 109154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। 18 कैरेट गोल्ड का भाव 89373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
चांदी के दामों में भी नजर आई मंदी
चांदी के भाव में भी उतार देखने को मिला है। कल शाम को चांदी 145031 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। आज यह घटकर 143400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह चांदी में 1631 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। सोने और चांदी दोनों में आई इस गिरावट से बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ गई है।
रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद आई भारी गिरावट
इसीमही ने अक्टूबर में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 130874 रुपये प्रति 10 ग्राम के शिखर पर था। 14 अक्टूबर को चांदी का भाव 178100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। उस समय के मुकाबले आज सोने और चांदी दोनों के भाव में काफी गिरावट आ चुकी है।
शादी के सीजन में गिरावट से खरीदार हुए खुश
भारत में शादियों का लंबा सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान सोने और चांदी की खरीदारी तेज हो जाती है। कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों के लिए राहत का माहौल बना है। कम दाम पर सोना खरीदने का यह अच्छा मौका माना जा रहा है। ज्वैलर्स को उम्मीद है कि गिरावट से खरीदारी बढ़ेगी।
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव वैश्विक बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। बाजार के जानकार मानते हैं कि वर्तमान गिरावट निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि भविष्य में कीमतों के रुख का अनुमान लगाना मुश्किल बना हुआ है।
