Uttar Pradesh News: आगरा-दिल्ली हाईवे पर छाता में स्थित धन्वंतरि कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष की छह छात्राओं ने अपने ही कॉलेज के छात्रों पर छेड़छाड़ और अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया। चार माह से ये छात्राएं परेशान थीं। कॉलेज प्रशासन को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को छात्राओं के स्वजनों ने कॉलेज में हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और एक छात्र को छह माह के लिए निलंबित किया गया।
हॉस्टल में रहती हैं छात्राएं
छाता का धन्वंतरि कॉलेज बीएएमएस पाठ्यक्रम के लिए जाना जाता है। यहां हॉस्तेल में रहकर छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। प्रथम वर्ष की छह छात्राओं ने बताया कि एक दबंग छात्र अपने साथियों के साथ चार महीने से उन्हें परेशान कर रहा था। वह अश्लील हरकतें करता था और जबरन रिलेशनशिप के लिए दबाव बनाता था। कॉलेज प्रशासन ने इन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
स्वजनों ने प्राचार्य से मुलाकात की
छात्राओं ने परेशान होकर अपने स्वजनों को बताया।। बीते दिन कुछ स्वजन प्राचार्य से मिले शिकायत की, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिला।। शुक्रवार दोपहर एक छात्रा के स्वजनों ने प्राचार्य बीके पाराशर से मुलाकात की।। प्राचार्य ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।। इससे आक्रोशित स्वजनों ने कॉलेज में हंगामा किया और प्राचार्य को खरी-खोटी सुनाई।
दबंग छात्र पर कार्रवाई का आश्वारण
हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।। पुलिस ने स्वजनों को शांत कर थाने में प्रार्थना पत्र देने को कहा।। स्वजनों ने थाने में शिकायत दर्ज की।। पीड़ित छात्रा के स्वजन ने बताया कि दबंग छात्र नागेंद्र कुशवाहा अपने साथियों के साथ छह छात्राओं को परेशान करता था।। वह अश्लील वीडियो बनाकर ग्रुप में डालता था और रिलेशनशिप के लिए धमकाता था।। दिल्ली की एक छात्रा का नाम बदनाम करने के लिए उसने अश्लील वीडियो शेयर किया था।।
कॉलेज ने एक छात्र को निलंबित किया
कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में केवल एक छात्र नागेंद्र कुशवाहा को छह माह के लिए निलंबित किया है।। स्वजनों का कहना है कि ऐसे छात्रों को कॉलेज से निकालना चाहिए।। छात्राओं ने भी खुलकर अपने साथ हुए उत्पीड़न की बात कही।। प्राचार्य बीके पाराशर ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपित छात्र को निलंबित किया गया है।। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है और जांच के बाद कार्रवाई होगी।
