Education News: जिन छात्रों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) में भाग लिया था, उनके लिए आज का दिन निर्णायक है। आईआईटी रुड़की की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, GATE Result 2026 आज यानी 19 मार्च को किसी भी समय जारी किया जा सकता है। रिजल्ट आते ही स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
GATE 2026 स्कोरकार्ड में दर्ज होंगी ये डिटेल
जारीहोने वाले स्कोरकार्ड में छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम, GATE 2026 स्कोर, परीक्षा की तिथि, कैटेगरी, अखिल भारतीय रैंक (AIR) और स्कोरकार्ड से जुड़ी अन्य जानकारी दर्ज होगी। गौरतलब है कि आईआईटी रुड़की ने इस वर्ष गेट परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को करवाया था।
GATE Result 2026 ऐसे डाउनलोड करें
गेट रिजल्ट 2026 चेक करनेके लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
· स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर विजिट करें।
· स्टेप 2: होम पेज पर ‘कैंडिडेट लॉग इन’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
· स्टेप 3: अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करें।
· स्टेप 4: आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बता दें कि गेट परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स एमटेक, एमई और पीएचडी आदि कार्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। एडमिशन रैंक के अनुसार प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


